गुरुग्राम के सेक्टर 10 थाना क्षेत्र में रविवार रात को दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से हादसों के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।