हरिहरगंज: अंबा टीम ने 7 विकेट से फाइनल मैच जीता, खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल से किया सम्मानित
हरिहरगंज शहरी क्षेत्र अंतर्गत मोती राज महिला कॉलेज के समीप राधे कृष्ण मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। यह मुकाबला विराज बिगहा और अंबा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया, जिसमें अंबा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराज बिगहा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 120 रन बनाए।