बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में गुरुवार शाम बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और मौके पर अफरातफरी मच गई। बहेड़ी से दवा लेने शहर आए पति-पत्नी और उनके बच्चे सूझबूझ दिखाते हुए सिर्फ कुछ सेकंड में कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।