आमेट: सेवा पखवाड़ा: आमेट में 2994 लोगों को सरकारी योजनाओं का सहारा, 166 समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान।।
Amet, Rajsamand | Oct 17, 2025 आमेट में नगर पालिका द्वारा आयोजित 'शिविर सेवा अभियान' का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। यह अभियान राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी 'सेवा पखवाड़ा' का एक हिस्सा था। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत कुल 2,994 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। 17 अक्टूबर शुक्रवार शाम 7:00 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार समापन दिवस पर भी 166 लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र, नल-हैंडपंप लीकेज, पालनहार योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना पोषण, एनसीडी स्क्रीनिंग और विद्युत संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया।