हुज़ूर: मछली परिवार की कोठी पर चला बुलडोजर, 15 हजार वर्ग फीट में बनी तीन मंजिला इमारत
Huzur, Bhopal | Aug 21, 2025 भोपाल में ड्रग तस्करी और रेप केस के आरोपी यासीन और शाहवर मछली के परिवार की तीन मंजिला कोठी पर गुरुवार को जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। इससे पहले कोठी में रखा सामान बाहर निकाला गया। दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन निर्माण तोड़ने में लगी हैं। एसडीएम विनोद सोनकिया समेत जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा है।