वीरपुर थाना क्षेत्र के सरैया के समीप बुधवार की दोपहर करीब दो बजे बूढ़ी गंडक नदी से बोरे में बंद एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लगभग 35 वर्षीय प्रतीत हो रही महिला का शव काफी पुराना होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही थी। शव से उठ रही दुर्गंध के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।