सिंगरौली: सिंगरौली में 16 नवंबर 2024 से जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन
खनन परियोजनाओं से प्रभावित सिंगरौली जिले के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन अंतर्गत जल संरक्षण एवं प्रबंधन एक अनिवार्य आवश्यकता है। चूंकि वर्षा जल हर समय उपलब्ध नहीं रहता इसलिए जल की कमी को पूरा करने के लिए जिले में जल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 16 नवंबर 2024 को जिला पंचायत सभागार में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा।