सिंगरौली: शासकीय राजनारायण स्मृति महाविद्यालय वैढ़न में 17 नवंबर 2024 को ओपन शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन होगा
दिनांक 17 नवंबर 2024 को शासकीय राज नारायण स्मृति महाविद्यालय,वैढन मे सिंगरौली ओपन शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।इस चैंपियनशिप मे जिले के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों से भी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।इनमें एनसीएल,हिंडालको,विभिन्न व्यवसायिक संस्थाओं,डीएवी स्कूल, डीपीएस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय तथा अन्य कई शैक्षणिक और सरकारी संस्थानों के खिलाडी शामिल होंगें।