सिंगरौली: बैढ़न कोतवाली के पास राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम से 10 वर्षीय बालिका लापता, पुलिस कर रही तलाश
फरियादी द्वारा बैढन कोतवाली में सूचना दिया गया कि उसकी 10 वर्ष की मासूम बालिका दिनांक 14 नवंबर 2024 की सुबह 10:00 बजे से लापता है जिसकी खोजबीन आसपास के इलाके व दोस्त,रिश्तेदारों के यहां की गई किंतु बालिका नहीं मिली जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। किंतु आज दिनांक 15 नवंबर 2024 को शाम 5:30 बजे तक बालिका का कोई पता नहीं चला है। जिसकी तलाश जारी है।