आगरा: शीतलहर और घने कोहरे के चलते आगरा में नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालय 8 जनवरी तक बंद रहेंगे
अत्यधिक शीतलहर, कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे एवं शून्य दृश्यता की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी आगरा द्वारा जनहित में बड़ा निर्णय लिया गया है। इसके तहत जनपद के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन एवं सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 तक 06 जनवरी से 08 जनवरी 2026 तक शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा।