ब्यावर: सदर थाना पुलिस ने महिला के गले से सोने का लॉकेट तोड़ने की वारदात का किया खुलासा, 1 आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट बरामद
Beawar, Ajmer | Aug 13, 2025 पीड़िता रूदलाई निवासी अमीना काठात ने थाने रिपोर्ट देकर बताया कि मैं खरवा से घरेलु सामान लेकर अपने गांव रूदलाई जा रही थी, इस दौरान सालासर मार्केट खरवा के पास दो लड़के मोटर साईकिल लेकर आये व मुझे मोटर साईकिल पर बैठकर चलने की कहा तो मैं उनके साथ बैठ गई, उन्होने मुझे देवपुरा गांव के पास नीचे उतार दिया , इसी दौरान झपट्टा मारकर सोने का लोकेट लेकर भाग गए।