राजगीर: राजगीर महोत्सव 2025 में अमन-शांति के संदेश के साथ सद्भावना मार्च का आयोजन
Rajgir, Nalanda | Dec 20, 2025 राजगीर महोत्सव 2025 के अवसर पर शनिवार की सुबह 11:30 बजे के करीब जरासंध अखाड़ा से गीद्धकुट पर्वत तक भव्य सद्भावना मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च का उद्देश्य जिले भर में आपसी भाईचारे, अमन, सुख और शांति का संदेश देना तथा आमजन को सद्भाव की भावना से जोड़ना रहा।सद्भावना मार्च में समाज के हर वर्ग की सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर माननीय जिला परिषद अध्यक्ष