सहारनपुर: कलेक्ट्रेट पहुंचे वाल्मीकि समाज ने एक प्रसिद्ध महिला चिकित्सक पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाया
कलेक्ट्रेट में मंगलवार दोपहर 2:30 बजे वाल्मीकि समाज के लोग एकत्रित हुए। वाल्मीकि समाज के लोगों ने शहर की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ अंजू सहगल के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। समाज के लोगों का कहना था कि डॉक्टर के द्वारा उनको अपशब्द कहे गए हैं। जिसको लेकर वह जिलाधिकारी से मिले और डॉक्टर पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।