कोल: अलीगढ़ में RSS शताब्दी वर्ष पथ संचलन में नन्हें स्वयंसेवकों की क़दमताल, विजयदशमी संचलन ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया
Koil, Aligarh | Oct 2, 2025 संत कबीर दास नगर, हरिगढ़ राष्ट्र स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बस्ती ज्वालापुरी विवेक शाखा की ओर से महानगर शताब्दी वर्ष 2025 के अवसर पर विजयदशमी पथ संचलन का आयोजन किया गया। प्रेम रत्न डीएवी इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुआ यह कार्यक्रम डीएवी इंटर कॉलेज, सुरेंद्रनगर होते हुए केशव वाटिका से पुनः डीएवी इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ।