बरेली के थाना किला पुलिस ने गश्त के दौरान स्वालेनगर की पानी की टंकी के पास से इरशाद अली उर्फ निक्की को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 11.39 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किला छावनी क्षेत्र के एक व्यक्ति से स्मैक लेकर फुटकर में बेचता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।