गोपालगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में पासपोर्ट सत्यापन को लेकर पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
शहर के समाहरणालय परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र में शनिवार को पुलिस की तरफ से एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना में तैनात पुलिस कर्मियों को पासपोर्ट सत्यापन के कार्य को बेहतर तरीके से कम से कम समय में कैसे करें, इसको लेकर पटना क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से आए पदाधिकारी ने प्रशिक्षण दिया।