चिड़ावा: फायरिंग के मुख्य आरोपी पुलिस कस्टडी में अपने पैरों पर नहीं चल पाए, जमीन पर रेंगते नजर आए
झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के लिखवा गांव में शराब ठेके पर की गई फायरिंग से फैली दहशत का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। झुंझुनूं एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पिलानी थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अक्षय पंडित उर्फ माकड़ और सचिन मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।