सिमरी: बसंत डेरा में सड़क हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर
Simri, Buxar | Oct 10, 2025 बसंत डेरा गांव के समीप शुक्रवार सुबह 9:30 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शिक्षक विद्यालय जा रहे थे, तभी एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल शिक्षक की पहचान मंझरिया निवासी विंध्याचल दुबे के रूप में हुई है।