हिलसा: छोटकी घोषी गांव में विद्युत प्रवाहित पोल के संपर्क में आने से एक गाय की हुई मौत
Hilsa, Nalanda | Sep 29, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के कावा पंचायत के छोटकी घोषी गांव में विद्युत प्रवाहित पोल के संपर्क में आने से एक गाय की मौत गई है। पशुपालक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गांव के पास बिजली के ट्रांसफार्मर के पल में करंट आता है जिसकी शिकायत बिजली विभाग को किया गया है लेकिन अब तक इस मामले को लेकर निदान नहीं किया गया है।