टोंक जिले के देवली में रेपिड एक्शन फोर्स (RAF) की 83 बटालियन ने पुलिस थानों में परिचय अभ्यास शुरू किया है। यह अभ्यास 10 से 14 मार्च तक चलेगा, जिसमें इलाके की जनसंख्या, सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील जगहों और विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा की जानकारी ली जा रही है।