ईसागढ़: ईसागढ़ तहसील में सेवा सहकारी समितियों और निजी विक्रेता को मिली एच.यू.आर.एल. कंपनी की यूरिया
कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में जिले को एच.यू.आर.एल कंपनी की यूरिया की रैक प्राप्त हुई है। गुरुवार को शाम 6 बजे जिला प्रशासन ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि महिदपुर, कदवाया, सारसखेड़ी, कोहरवास की सेवा सहकारी समितियों को 25-25 मैट्रिक टन यूरिया आवंटित की गई है। इसके साथ ही ईसागढ़ के निजी विक्रेता गणेश कृषि सेवा केंद्र को 60 मैट्रिक टन यूरिया आवंटित क