बरडीहा प्रखंड के सुखनदी गांव में शनिवार को गरीब व असहाय लोगों के बीच 160 कंबल का वितरण किया गया। सुखनदी पंचायत की मुखिया ऋषा देवी एवं बरडीहा की जिला परिषद सदस्य अर्चना देवी ने संयुक्त रूप से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर मुखिया ने कहा कि पंचायत के जरूरतमंदों के हिसाब से काफी कम कंबल उन्हें प्राप्त हुआ है।