चनपटिया प्रखंड अंतर्गत कुमारबाग थाना क्षेत्र के लखौरा गाँव से लापता हुई पाँच नाबालिग लड़कियों को बेतिया पुलिस ने दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस सफल कार्रवाई के बाद इलाके में राहत का माहौल है। बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य कुमार सुमन एवं पुलिस उपाधीक्षक विवेक दीप के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है।