सरधना। तहसील परिसर स्थित सरधना बार एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिकेत भारद्वाज के सम्मान में आयोजित हुआ, जिन्हें हाल ही में पार्टी नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।