रामपुर: तोपखाना स्थित कार्यालय से लोकसभा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने पत्र जारी कर रमज़ान पर मुस्लिम समाज से की अपील
Rampur, Rampur | Mar 2, 2025 रविवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के लोकसभा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा द्वारा एक प्रेस नोट जारी कर सांसद द्वारा रमजान पर प्रतिक्रिया दी गई। बताया कि रमजान का महीना सब्र नेकी, भाईचारे, मोहब्बत और दया का सन्देश देता है। रोजा मन की गन्दगी, तन के प्रदूषण और विचारों की दुर्गंध को इंसानों से दूर करता है।