राजसमंद: अंधेरी नगरी, चौपट राजाः राजसमंद में नगर परिषद की लापरवाही ने खोले भ्रष्टाचार के दरवाज़े, एडवोकेट ने लगाए गंभीर आरोप
राजसमंद, कांकरोली। राजसमंद नगर परिषद पर एक बार फिर गंभीर आरोपों की बौछार हुई है। शहर के हृदयस्थल पर स्थित विशाल मेगामार्ट (V-Mart) शोरूम के कथित अवैध संचालन को लेकर एडवोकेट जितेंद्र खटीक ने नगर परिषद और स्थानीय नेताओं की मिलीभगत पर उंगली उठाई है।