बबेरू: मुरवल गांव में दबंगों ने पुत्र के साथ मारपीट के बाद पिता पर तमंचा सटाकर सिर में चाकू से किया हमला, घायल
Baberu, Banda | May 7, 2025 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव में बुधवार को दबंगों ने पहले पुत्र के साथ मारपीट किया,उसके चार घंटे के बाद पिता के ऊपर लाठी डंडों से मारपीट करने के बाद तमंचा सटाकर सिर मे चाकू से हमला कर दिया। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनो के द्वारा कोतवाली शिकायत किया,पुलिस ने मेडिकल इलाज के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया वही पुलिस घटना की जांच में जुट गई।