दमोह: खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा ग्राम हिरदेपुर, सागर नाका स्थित
देवेंद्र पांडे दूध एजेंसी का किया गया औचक निरीक्षण
Damoh, Damoh | Apr 3, 2024 खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने दमोह में ग्राम हिरदेपुर, सागर नाका स्थित देवेंद्र पांडे दूध एजेंसी प्रो. देवेंद्र पांडे का निरीक्षण कर मौके पर विक्रय हो रहे देवश्री ब्रांड दूध एवं दही के नमूनें जांच हेतु लिए। उक्त प्रतिष्ठान में फ़ूड लाइसेंस परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित पाई गई है।