कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बिलहरी में स्थित संगम घाट पर बन रहा पुल करीब पांच वर्षों बाद भी अधूरा पड़ा है। पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण क्षेत्रीय लोगों और यात्रियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।