वाराणसी में काशी सांसद रोजगार मेले का आयोजन होगा, 300 कंपनियां लेंगी भाग
Sadar, Varanasi | Dec 21, 2024 वाराणसी के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आगामी 04 एवं 05 जनवरी को करौंदी स्थित राजकीय आईटीआई कालेज में वृहद स्तर पर काशी सांसद रोजगार मेला-2025 का आयोजन किया जा रहा हैं। काशी सांसद रोज़गार मेला को लेकर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने विकास भवन में शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे मीडिया को जानकारी दी।