चुनार किले का शुक्रवार को महानिदेशक पर्यटन राजेश कुमार ने निरीक्षण कियाl बता दें कि पीपीपी मॉडल पर चुनार किले का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। किले का सौंदर्यीकरण हो जाने के बाद विदेशी पर्यटकों का भी आकर्षण बढ़ेगा।