रावतभाटा: भक्ति की रोशनी में रावतभाटा जगमगाया, 7 किमी लंबी बालाजी ध्वजा फेरी में उमड़ा जनसैलाब
विजय सिंह ने बुधवार रात 8 बजे बताया कि रावतभाटा में श्री बालाजी ध्वजा फेरी समिति के तत्वावधान में निकली 7 किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया 41 गांवों से आई ध्वजाओं के साथ हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए ढोल नगाड़ों और डीजे पर गूंजते भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए मार्ग में जगह जगह पुष्पवर्षा और स्वागत किया गया