नववर्ष 2026 की शुरुआत मानव सेवा और स्वच्छता के संकल्प के साथ करते हुए मानव सेवा दल, जिला बालोद द्वारा गुरुवार सुबह 7 बजे जिला मुख्यालय के कचहरी चौक से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ शहर का संदेश देना रहा।