अंबाह: खाद के लिए हाहाकार: अम्बाह में लंबी कतारों में जूझ रहे किसान
Ambah, Morena | Nov 3, 2025 अंबाह में रबी सीजन की बुवाई के बीच खाद संकट गहराने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। डीएपी और एनपीके की कमी के चलते सहकारी समितियों पर किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई किसान दिनभर इंतजार के बाद भी खाली लौट रहे हैं। किसान संगठनों ने प्रशासन से तत्काल खाद आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है।