बेगूसराय: जिला परिषद कार्यालय में सदस्यों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, विभिन्न मांगों को लेकर
जिला परिषद कार्यालय परिसर में विभिन्न मांगों के समर्थन में जिला परिषद सदस्यों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन गुरुवार की दोपहर 12:00 से शुरू हो गया है. इस संबंध में धरना पर बैठे जिला परिषद सदस्य अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि जिला परिषद विकास का पैसा आवंटन के बाबजूद नहीं दिए जाने की वजह से विकास कार्य ठप्प हो गया है.