शुक्रवार को तेलगरा में सेवा भाव का परिचय देते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी कांकेर एवं समाजसेवियों ने तेलंगाना निवासी विक्षिप्त युवक अशोक की मदद की। नौकरी की तलाश में छत्तीसगढ़ आए अशोक का दुर्घटना में पैर टूट गया था, जिससे वह मानसिक संतुलन भी खो बैठा और कुछ दिनों से तेलगरा मुख्य सड़क किनारे असहाय अवस्था में रह रहा था।