नैनपुर: बम्हनी पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Nainpur, Mandla | Sep 15, 2025 थाना बम्हनी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 1.85 लख रुपए मूल्य की संपत्ति जप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर सोमवार दोपहर 3:00 बजे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।