गुरारू: छठ महापर्व शुरू: व्रतियों ने किया 'नहाए-खाए', नकटी पुल पर स्नान के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ
Guraru, Gaya | Oct 25, 2025 प्रखंड क्षेत्र के नकटी पुल स्थित नदी में शनिवार की सुबह छठ व्रतियों ने स्नान कर नहाए-खाए की विधि पूरी की। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाले आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई। सुबह से ही नकटी पुल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में गंगाजल लेकर स्नान करती और सूर्यदेव की आराधना करती नजर आईं।