पांचाल घाट गंगा तट पर लेकर मेला रामनगरिया में रविवार को भारी भीड़ पहुंची खासकर अमृतपुर और राजेपुर क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं से ट्रैक्टर ट्राली पहुंचे मेला बाजार में रविवार शाम 4:00 बजे तक भी लोग ही लोग नजर आए खास कर गृहस्थी की समान की दुकानों पर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली फिक्स प्राइस दुकानों पर भी कतार रही