अंबाह: सूर्य नमस्कार प्रतिमाओं का आगमन, श्री जयश्वर महादेव अटल पार्क में तैयारी शुरू
Ambah, Morena | Nov 2, 2025 अंबाह के जयश्वर महादेव अटल बिहारी वाजपेयी पार्क में सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं वाली प्रतिमाएँ लगाई जा रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जिनेश जैन ने निरीक्षण कर कार्य शुरू कराया। यह पहल योग और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ अंबाह को स्वास्थ्य पर्यटन का नया केंद्र बनाएगी।