सिमडेगा के छाताकाहू गांव में शनिवार को दिन के 1:00 बजे जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैकरा के द्वारा नए स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।मौके पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए जिला परिषद मद से यहां पर नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण किया जाएगा ताकि यहां के लोगों को इलाज में मदद मिलेगी।