जाट समाज द्वारा 29 जनवरी को शाजापुर में श्री सतवीर तेजाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर आज ओम शांति आश्रम बापू की कुटिया में समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के जिला अध्यक्ष अशोक जाट ने जन्मोत्सव आयोजन का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।बैठक में बड़ी संख्या में जाट समाजजन उपस्थित रहे।