उदवंत नगर: प्रखंड कॉलोनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय उदवंतनगर के प्रांगण में पानी जमा होने से छात्र छात्रों को परेशानी हो रही है।
प्रखंड कॉलोनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय उदवंतनगर में वर्षा का पानी जमा होने से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी जमा होने के कारण कई छात्र छात्रा स्कूल नही आ पा रहे है। पानी जमा होने के चलते स्कूली छात्र छात्राओं से लेकर शिक्षक शिक्षिकाओ को भी परेशानी हो रहा है। पानी मे छुपे विषैले जीव का काटने का डर है।