उदवंत नगर: पटना में राजद के छात्र नेताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया
उदवंतनगर प्रखंड के काफी संख्या में राजद छात्र नेताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटना में घंटो जमकर प्रदर्शन किया। जिसके चलते यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। प्रदर्शन कारी पैदल मार्च करते हुए। राजभवन की तरफ जाना चाहते थे। जिसे पुलिस ने रोक दिया। प्रदर्शन कारी अग्निवीर योजना, यूजी नीट की परीक्षा रद कराने सहित अन्य मांगो पर अड़े थे।