ताजपुर: ताजपुर के एलकेवीडी कॉलेज मैदान में दो युवकों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के एलकेवीडी कॉलेज मैदान में शुक्रवार लगभग 9:00 बजे सुबह दो युवकों के साथ मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ताजपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।