ताजपुर: रामापुर महेशपुर में जमीनी विवाद में युवक को गोली मारी, घायल
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर गांव के रहने वाले अमन कुमार झा ने बताया कि वह अपने भाई चिंटू झा के साथ जमीन जुताई करवा कर अपने घर आए थे ।उसी दौरान कुछ युवक उनके घर पर आकर फायरिंग करने लगे। और उनके भाई के बाएं पैर में गोली मार दिया। जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना शनिवार 4:30 की बताई गई है।