करनाल: अर्जुन गेट सेवा समिति आश्रम में एमएसओ ग्रुप की ओर से जरूरतमंद गरीब परिवार की कन्या का करवाया गया विवाह
Karnal, Karnal | Feb 26, 2024 अर्जुनगेट सेवासमितिआश्रम में एमएसओ ग्रुप की ओर से जरूरतमंद गरीब परिवार के कन्या का विवाह करवाया गया और उनको जरूरत की वस्तुएं भी दी गई। इस मौके पर एमएसओ ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते हैं उसी कड़ी में गरीब परिवार की कन्या का विवाह करवाया गया है इस मौके पर सेवा समिति आश्रम के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।