पुनासा: हनुवंतिया से हरदा के जोगा फोर्ट तक चलेगा क्रूज, ओंकारेश्वर और इंदिरा सागर बांध में अपार संभावना
Punasa, Khandwa | Sep 30, 2025 हनुवंतिया टापू और हरदा के जोगा फोर्ट के बीच क्रूज शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इन दोनों टापू के बीच आने वाले अन्य टापुओं को भी क्रूज सेवा से जोड़ा जाएगा। पर्यटन विकास निगम ने हाल ही में इसके लिए हरदा जिला प्रशासन के साथ बैठकर चर्चा की है। जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे के लगभग प्राप्त हुई