जमुई: चौहानडीह के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 2, 2026 जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौहानडीह गांव के पास कुत्ता को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से स्वजन द्वारा इलाज के लिए गुरुवार की रात 9:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवक का इलाज चल रहा है।