जमुई: संगथु गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 2, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के संगथु गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से पांच लोग तो दूसरे पर से एक युवक यानि कुल आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को गुरुवार की रात 8:30 बजे सदरअस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।